Utkarsh Yog Samiti

Call Us

Independence Day celebrated with great pomp by Utkrisht Yoga Sanstha

23 Aug, 2022

Independence Day celebrated with great pomp by Utkrisht Yoga Sanstha

दिल्ली।उत्कर्ष योग द्वारा पावन पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर समारोह बड़े हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। इसमें समारोह स्थल में बड़ी संख्या में लोग ने आरोग्य अभ्यास कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम में 60 लिंक के माध्यम से लगभग 200 लोग आनलाइन शामिल हुए।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मधेपुरा, बिहार से वरिष्ठ लोकसभा सदस्य श्री दिनेश यादव ने आनलाइन आफलाइन लोग को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्कर्ष योग द्वारा आयोजित आज इस स्वतंत्रता दिवस समारोह में आप सभी को जो समारोह स्थल में मौजूद हैं तथा जो आनलाइन जुड़े हैं। सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई

उन्होंने कहा कि डॉ सत्येन्द्र सिंह द्वारा संचालित इस उत्कर्ष योग अभियान के लिए मेरी ओर से बहुत-बहुत बधाई डॉ सत्येन्द्र एक सराहनीय कार्य कर रहे हैं,वे लोगों को योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन शैली जीने की शिक्षा दे रहे हैं। स्वस्थ जीवन शैली से तन मन को प्रसन्नता मिलती है ।उन्होंने इस मौके पर सभी लोगों का आह्वान किया कि व अपने जीवन में योग को अवश्य अपनाए। इनके इस आनलाइन कार्यक्रम से रोज जुड़कर आप लोग तो लाभ उठा ही रहे हैं। आप विशेष कर अपने ऐसे मित्रो, रिश्तेदारों व परिचितों को भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़कर योग की इस शिक्षा के प्रति प्रेरित करें ,जो बीमार हैं। लोग स्वस्थ रहेंगे तो इससे हमारे देश में खुशहाली आएगी। हर नागरिक स्वस्थ रहेगा ,तो देश और आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि उनके इस मानवहित आरोग्य अभ्यास अभियान से देश विदेश में भारी संख्या में जुड़कर लोगों को शारीरिक मानसिक और मनोवैज्ञानिक बीमारियों से निजात मिल रही है। यह कार्य सराहनीय एवं अनुकरणीय है।
इस अवसर पर योग गुरु डॉ सत्येन्द्र सिंह ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद करते हुए कहा कि हमें विदेशियों से तो आज़ादी हो गई है। परंतु बामारियों लाचारियों से आजादी मिलना शेष है।हम योग के माध्यम से जुड़कर यह आजादी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने योग को सामाजिक व स्वअनुशासन बताया इसके माध्यम से मानसिक शारीरिक व मनौवैज्ञानिक बीमारियों से आजादी मिल सकती है। इसका आधार शिक्षा संस्कार एवं व्यवहार है। उन्होंने कहा
हमें आजादी लेनी होगी धर्म क्षेत्र भाषा व जातिगत भेदभाव से
इन सबसे ऊपर उठकर राष्ट्रहित देशहित में काम करना होगा।
और इस दिशा में स्वअनुशासन पहला कदम है ,जो योग से संभव है। उत्कर्ष इसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसलिए हमारा नारा भी है
“उत्कर्ष योग का एक ही नारा घर घर हो स्वस्थ शिक्षित संस्कारवान हमारा”
उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य, शिक्षा संस्कार एवं व्यवहार के इस बड़े अभियान से जुड़कर इसे सफल बनाने की अपील की।